बढ़ते तापमान का असर मनुष्य, जीव जंतुओं पर ही नहीं, पेड़ पौधों पर भी देखने को मिलता है । उन्हें समय-समय पर पानी देने की जरूरत होती है जिसमें कमी होने पर सुख पर खराब होने लगते हैं । कई बार काम के सिलसिले में कई कई दिनों तक बाहर रहना पड़ जाता है । ऐसे में आपकी बगिया के आधे से ज्यादा पौधे दम तोड़ सकते हैं । तो गर्मियों के सीजन में कौन से प्लांट लगाए जाएं, जो आपके गार्डन को हरा भरा रखें, साथी इन्हें बहुत ज्यादा मेंटेनेंस की भी जरूरत ना हो । इसके लिए यहां दिए गए पौधे हैं बेस्ट ।
गुड़हल

इसकी देसी प्रजाति में लाल रंग के छोटे बड़े आकार वाले फूल खिलते हैं । साल भर इसका पौधा हरा भरा रहता है पर गर्मियों में यह ज्यादा फूल देता है । इसकी हाइब्रिड वैरायटी में कई रंगों के सिंगल और डबल लेयर वाली फूल होते हैं ।
चांदनी

गर्मियों के मौसम में यह झाड़ी नुमा पौधा छोटे-छोटे बहुत सारे फूल से भर जाते हैं । जमीन पर इसकी ऊंचाई 5 फीट तक होती है, गमले के लिए कम हाइट वाले हाइब्रिड पौधे आसानी से मिल जाते हैं ।
अडेनियम

रंग बिरंगे फूलों की तरह इसका तना भी बहुत सुंदर होता है, इसे ‘रोज ऑफ डेजर्ट’ भी कहा जाता है । इस पौधे को तेज धूप और कम पानी की जरूरत होती है, वरना इसकी जड़ें गल जाती है ।
चंपा

चंपा
इसमें सफेद, पीले, क्रीम और पिंक कलर के फूल खिलते हैं । इस पर अप्रैल से नवंबर तक फूल आते हैं तो ढंग राम इसे जमीन पर या बड़े गमले में लगाया जा सकता है । इसकी बोनसाई भी बहुत सुंदर लगती है ।
मधुमालती

इसकी बेल में रंग बिरंगे फूल भूखे में खेलते हैं । सुबह इनका रंग सफेद, दोपहर में गुलाबी और रात में लाल हो जाता है और पूरे वातावरण में इसकी भीनी भीनी खुशबू फैल जाती है । घर के बाउंड्री वॉल पर इसकी लताएं बहुत सुंदर लगती हैं ।
मोगरा

मोहक सुगंध इसकी सबसे बड़ी पहचान है । आप चाहे तो इसे गमले में भी लगा सकते हैं, लेकिन क्यारियों में यह अच्छा फूल देता है ।

Leave a comment