खरवस या कोलोस्ट्रम खाने के फाइदे और इसे बनाने की रेसीपी

खरवस

क्या आपने कभी खरवास या कोलोस्ट्रम खाया है? आप में से कुछ लोगों ने इसके बारे में सुना भी नहीं होगा! यह जानने के लिए पढ़ें कि खरवास क्या है और आपको इसे अपने नियमित आहार का हिस्सा क्यों बनाना चाहिए।

  • यह आयरन के समावेशन में सुधार करता है और मुहांसे, खालित्य और सुस्त त्वचा को रोकता है। 
  • आंत बैक्टीरिया
  • यह प्री और प्रो बायोटिक दोनों के रूप में काम करता है, यह सुनिश्चित करता है कि आपकी आंत की जीवाणु विविधता स्वयं को बनाए रखे और पनपे।
  • IBS
  • यह IBS की परेशानी को रोकता है और कम करता है और एंटासिड पर निर्भरता कम करता है। 
  • यह बच्चों को बार-बार बीमार पड़ने और एंटीबायोटिक दवाओं के हमले से बचाता है।
  • यह किशोर मधुमेह, अस्थमा और एलर्जी से निपटने में मदद करता है। 

खरवस रेसिपी

खरवस भारत की पारंपरिक मिठाइयों में से एक है। जब भी कोई गाय या भैंस किसी बच्चे को जन्म देती है, तो उसके तुरंत बाद निकले दूध से बनती है, जो बहुत स्वादिष्ट और मीठी हो जाती है, खरवास को खीस भी कहा जाता है, और इस खीस की उत्पत्ति महाराष्ट्र है।

आज के दौर में कोलोस्ट्रम  मिल्क मिलना बहुत ही मुश्किल है क्युकी  कोलोस्ट्रम मिल्क आपको गाय या भैस पालने वाले ही दे सकते है वो भी अगर उनकी गाय या भैस के एक या दो दिन पहले ही बच्चा दिया हो तो। क्युकी कोलोस्ट्रम मिल्क आसानी से नहीं मिलता इसीलिए हमने इसमें अमूल क्रीम, दूध और दही का उपयोग किया है, जिससे ये अच्छा और सेहतमंद बने इसके अलावा इसे बनाने का पारम्परिक तरीका कोलोस्ट्रम दूध का उपयोग करके ही बनाया जाता है।

क्युकी कोलोस्ट्रम मिल्क बहुत ही पौष्टिक और  भरपूर होता है तो ये आपके और आपके परिवार के लिए बहुत ही फायदेमंद और सेहतमंद है। इसमें और भी बहुत सारे nutrition’s पाए जाते है जिस कारण कोलोस्ट्रम मिल्क को नार्मल मिल्क से अधिक फायदेमंद बताया गया है।

इसे दूध या डिब्बाबंद दूध से बनाया जाता है। इसमें इस्तेमाल होने वाली हर चीज बहुत ही स्वादिष्ट और सेहतमंद होती है, जो आपकी सेहत को भी अच्छी रखेगी। वैसे तो आप बाजार से भी खरवा खरीद सकते हैं, यह बाजार में भी आसानी से मिल जाता है, लेकिन बाजार में बने खरवा मिलावटी और महंगे होते हैं, अगर आप घर पर ही बाजार की तरह खरवा बनाते हैं, तो यह सस्ता और स्वादिष्ट होगा.

खरवस बनाने की सामाग्री (Ingredients for Instant Kharvas)

  • 1 कप (200ml) दही
  • 1 कप (200ml) कोलोस्ट्रम मिल्क
  • 1 कप (200ml) दूध
  • 1 बड़ा चम्मच अमूल क्रीम
  • 2 बड़े चम्मच वैनिला कस्टर्ड पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर और केसर

खरवस (जिनू, जुनू) बनाने की विधि (How To Make  Kharvas Recipe in Hindi)

  • 1कप (200ml) दही लेंगे उसे सूती कपड़े में छान लेंगे।
  • फिर इसे 5 से 6 घंटे के लिए फ्रीज में रख लेंगे।
  • उसके बाद एक कटोरे में 1कप (200ml) गाढ़ा दही डालेंगे।
  • अब इसमें 1कप (200ml) कोलोस्ट्रम मिल्क डालेंगे।
  • फिर इसमें 1 कप (200ml) दूध डालेंगे।
  • ये हो जाने के बाद इसमें 1बड़ा चम्मच अमूल क्रीम डालेंगे।
  • उसके बाद इसमें 2 बड़े चम्मच वैनिला कस्टर्ड पाउडर डालेंगे।
  • अब सारी सामाग्री को अच्छे से फेंट हुए मिला लेंगे।
  • फिर इसमें 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर और केसर डालेंगे और मिला लेंगे।
  • एक स्टील का चौकोर बर्तन लेंगे और उसमे इस मिश्रण को डाल देंगे।
  • इसके बाद इसके ऊपर थोड़ा सा इलायची पाउडर और केसर छिड़क लेंगे।
  • अब एक कुकर में पानी डालेंगे और एक स्टैंड रख देंगे।
  • कुकर के पानी को अच्छे से गर्म कर लेंगे।
  • जो मिश्रण तैयार किया है उसे कुकर में स्टैंड पर रख लेंगे।
  • कुकर के ढक्कन की सिटी और रबर निकाल लेंगे और कूलर को बंद कर लेंगे।
  • उसके बाद इसे मध्यम आंच पर 30 से 40मिनट के लिए भाप होने रख देंगे।
  • (बीच में इसे खोल कर इसका पानी देखे अगर पानी कम लगे तो इसमें और पानी डाल ले)
  • इसे कुकर से बाहर निकाल लेंगे और इसे अच्छे से ठंडा होने रख देंगे।
  • फिर चाकू की मदद से इसके किनारे हटा लेंगे।
  • अब इसे बर्तन में से बाहर निकाल लेंगे और इसे सीधा कर लेंगे।
  • और फिर इसे चौकोर बर्फी के आकार में काट लेंगे और एक प्लेट पर रख लेंगे।

Leave a comment